फरवरी के पहले सप्ताह से अगले आदेशों तक किया जाएगा संचालन
बरेली। कोहरे के कारण काफी संख्या में ट्रेनों के मार्च के पहले सप्ताह तक निरस्त होने, जनवरी व फरवरी में दो मेगा ब्लॉकों के कारण रेलवे दिल्ली-गोरखपुर और अमृतसर-छपरा के बीच फरवरी के पहले सप्ताह से अगले आदेशों तक अप-डाउन चार ट्रेनों का संचालन करेगा।
- 05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन छह फरवरी से अगले आदेशों तक 13 व 27 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलने के बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए अगले दिन सुबह 7:55 बजे और मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 05058 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन सात फरवरी से अगले आदेशों तक 14 व 28 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर दो बजे चलने के बाद रात 7:20 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन सात फरवरी से 14 फरवरी को छोड़कर अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से सुबह 10:15 बजे चलने के बाद सीवान, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए रात 12:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी 05050 अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन आठ फरवरी से 15 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को शाम 5:45 बजे अमृतसर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:55 बजे बरेली आएगी और रात 11:55 बजे छपरा पहुंचेगी। संवाद