बरेली के शाही क्षेत्र में विवाद के बावजूद करीब एक बीघा भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। बुधवार को हुई कार्रवाई के दौरान पांच थानों की पुलिस एवं एक कंपनी पीएसी की तैनाती की गई। इसके बाद वादी पक्ष को जमीन पर कब्जा दिलवा दिया गया।
शाही थाना क्षेत्र के मिर्जापुर धनेटा मार्ग पर स्थित मकड़ीखोए गांव में जसवंत सिंह , बनवारी लाल , सुखलाल एवं कुंवर सेन पुत्रगण रोशन लाल ने बरेली सिविल कोर्ट में वर्ष 2023 में वाद दाखिल करते हुए बताया कि हैदरगंज के छत्रपाल , लेखराज और मकड़ीखोए गांव की डल्लो रानी व उनके पुत्र डॉ दीपक कुमार ने उनकी भूमि पर दबंगई से कब्जा करके निर्माण कर लिया है।