फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लूट-छिनैती करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

Mon, 02 Jun 2025 03:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में बाकरगंज रोड पर रविवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में किला थाना पुलिस ने लूट और छिनैती करने वाले गिरोह के चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट की रकम बरामद हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली भी लगी है।

विज्ञापन


किला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 30 मई को मुंशी नगर निवासी शालू वर्मा किला में किशनचंद्र सराफ की दुकान से खरीदारी करके घर लौट रही थीं। दुकान से निकलते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने शालू का पर्स लूट लिया। इसमें नकदी और जेवर थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। रविवार रात बाकरगंज रोड पर पुलिस को इसी गिरोह के लुटेरों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो लुटेरे फायरिंग करके भागने लगे।

जवाबी फायरिंग में परसाखेड़ा निवासी आसिफ नाम के लुटेरे को बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने आसिफ के तीन साथी लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें परसाखेड़ा का ही रहीमुद्दीन व सीबीगंज के तिलियापुर निवासी सोहिल व बिलाल शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटी रकम में से पचास हजार रुपये, मोबाइल आदि सामान बरामद कर लिया। चोरी की दो बाइक भी कब्जे में ली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज के गिरोह ने छीना था महिला का बैग
इज्जतनगर के बिहारमान नगला निवासी शालू वर्मा के बैग में एक लाख रुपये, मोबाइल और क्रेडिट कार्ड आदि सामान था। शालू वर्मा और राहगीरों ने लुटेरे का पीछा किया तो लुटेरा बाइक सवार साथियों के संग भाग निकला था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पता लगा कि सीबीगंज क्षेत्र के तिलियापुर निवासी आसिफ के गिरोह ने वारदात की थी। सीओ अजय कुमार ने बताया कि आसिफ ने साथियों संग मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसलिए चारों के खिलाफ एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें