फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कचहरी के पास वाहन की टक्कर से एचटी लाइन के चार खंभे झुके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कचहरी के पास बुधवार को वाहन की टक्कर से एचटी लाइन के चार खंभे काफी नीचे तक झुक गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद खंभों को ठीक कराया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से जनपद न्यायालय, डीएम कार्यालय, कचहरी के पास से होते हुए 11 केवी की लाइन सुभाषनगर उपकेंद्र को जाती है। काफी समय से इस बिजली लाइन से आपूर्ति बंद है। अनुरक्षण न होने के कारण कई स्थानों पर खंभे गल गए हैं।
बुधवार को सुबह के समय किसी अज्ञात वाहन से एक खंभे को टक्कर लग गई। तारों में खिंचाव आने से आसपास के तीन अन्य खंभे भी काफी नीचे तक झुक गए। सूचना मिलने के बाद एसडीओ सिविल लाइंस ओपी कुशवाह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खंभों को सीधा कराने के बाद वेल्डिंग कराकर ठीक कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें