फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूट्यूबर पर जानलेवा हमले के आरोप में चार नामजद

Wed, 29 Jul 2026 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे में यूट्यूबर सत्यम गौड़ पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर मरणासन्न करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना रविवार रात एक टॉकीज के पास हुई। सत्यम के भाई शिवम गौड़ की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, सत्यम गौड़ बाइक के साथ खड़े थे। इस दौरान मोहल्ला फर्रखपुर के विकास यादव, पंचम यादव, सुमित यादव, राजा यादव और कुछ अज्ञात युवकों ने सत्यम से कहासुनी की। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। राहगीरों को आता देखकर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। इस बाबत सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें