फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रबड़ी खाने के बाद चार लोगों की बिगड़ी तबीयत, एफएसडीए ने नमूने लेकर जांच को भेजे

Wed, 21 Oct 2026 12:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के डीडीपुरम स्थित दीपक स्वीट्स से सोमवार रात रबड़ी खाने के बाद चार लोग बीमार पड़ गए। उन्होंने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, एफएसडीए की टीम ने रबड़ी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन
रबड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के डीडीपुरम स्थित दीपक स्वीट्स से सोमवार रात रबड़ी खाने के बाद प्रेमनगर इलाके के निकट हार्टमन स्कूल निवासी राजकुमार और कोहाड़ापीर निवासी सफीकउद्दीन समेत चार लोग बीमार पड़ गए। उन्होंने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रबड़ी खाने के बाद उन्हें उल्टी और दस्त की समस्या हुई। दुकान पर पहुंचने पर मैनेजर ने रबड़ी खत्म होने की बात कही और सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाई। इस बात पर मैनेजर से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने दुकान से रबड़ी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 

स्वीट्स के संचालक दिलीप गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों ने स्वाद ठीक न होने की शिकायत की थी, पर रबड़ी की गुणवत्ता ठीक थी। एफएसडीए के सहायक आयुक्त द्वितीय राहुल सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें