फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोर्ट से लौट रही दुष्कर्म की पीड़िता पर तेजाब से हमला करने की कोशिश, चार लोगों पर रिपोर्ट

Wed, 26 Nov 2025 12:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में दुष्कर्म पीड़ित महिला ने आरोपी पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह कोर्ट से लौट रही थी। रास्ते में आरोपी पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। उस पर तेजाब फेंकने की कोशिश की।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में फास्ट ट्रैक कोर्ट से लौट रही महिला पर कुछ लोगों ने हमला करके तेजाब से हमला करने की कोशिश की। पीड़ित महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। महिला की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है। 

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसने कुछ लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में सुनवाई स्पेशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है। आरोपी पक्ष फैसले का दवाब बना रहा है। 24 नवंबर को वह कोर्ट में तारीख पर गई थी। कोर्ट से वापस लौटते समय रफत अली, जफर अली, शबाना एवं शेरबाबू ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन काटकर तेजाब डालने की धमकी दी। उसने किसी तरह से अपने अधिवक्ता की मदद से आरोपियों से जान बचाई। 

महिला का आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए लगतार दवाब बना रहे हैं। महिला की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रफत अली, जफर अली, शबाना, शेरबाबू पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडे ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें