फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपोलो कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली पाइप, दुकानदार समेत चार गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में कंपनी के नाम से नकली पाइप बेचे जा रहे थे। कंपनी की टीम ने मंगलवार रात पुलिस के साथ छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाने की पुलिस ने अपोलो कंपनी की टीम के साथ पीरबहोड़ा इलाके में छापा मारकर कंपनी के नाम से बेचे जा रहे नकली पाइप बरामद किए। इस मामले में दुकान मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


अपोलो कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि काफ़ी समय से शिकायत मिल रही थी कि पीरबहोड़ा में उनकी कंपनी के नाम से नकली पाइप की बिक्री हो रही है। इसके आधार पर कंपनी की टीम ने पहले खुद घूमकर सबूत जुटाए और फिर इज्जतनगर पुलिस को जानकारी दी। 

दुकान पर मारा था छापा 
मंगलवार रात टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान से काफ़ी मात्रा में नकली पाइप बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकान मालिक मोनिस खान समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। आरोपियों में दुकान मालिक मोनिस, नौशाद और साहिल समेत चार लोग नामजद किए गए हैं। 
विज्ञापन


दुकान मालिक मोनिस ने बताया कि किला क्षेत्र के साहिल और नौशाद उसे माल सप्लाई देते थे। इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बरामद नकली माल जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें