फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल समेत चार जोड़ी विशेष गाड़ियां होंगी नियमित, घटेगा किराया

Thu, 18 Sep 2025 06:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी समेत बरेली होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन ट्रेनों के नियमित होने से  सभी श्रेणियों का किराया 40 फीसदी तक कम हो जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी समेत बरेली होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को नियमित किया जाएगा। नियमित होने के बाद इन गाड़ियों की स्लीपर से लेकर एसी तक सभी श्रेणियों का किराया 40 फीसदी तक कम हो जाएगा।

विज्ञापन


पिछले साल पूर्वोत्तर रेलवे ने टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस समेत तीन गाड़ियों को नियमित का दर्जा दिया था। अब जिन गाड़ियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, उनमें लालकुआं-क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू), लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ियां भी शामिल हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे ने 05074/05073 लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) विशेष गाड़ी का संचालन इसी साल जनवरी में शुरू किया था। दक्षिण भारत के लिए बरेली होकर गुजरने वाली यह इकलौती ट्रेन है। प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को चलने वाली यह गाड़ी फुल रहती है।

विज्ञापन

दो गाड़ियों को किया जा चुका है नियमित 
09076-75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी को भी नियमित का दर्जा दिया जाएगा। सप्ताह में अप-डाउन दो दिन चलने वाली यह गाड़ी भी फुल रहती है। इससे पहले रेलवे 22976-75 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस को नियमित का दर्जा दे चुका है। पिछले साल 05097-98 टनकपुर-दौराई विशेष गाड़ी को 15092-91 नंबर के साथ नियमित का दर्जा दिया जा चुका है।

05045-46 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी का रविवार और सोमवार को संचालन किया जा रहा है। लंबी दूरी की यह गाड़ी भी नियमित करने की तैयारी है। विशेष दर्जा के साथ संचालन के कारण इन गाड़ियों में नियमित के मुकाबले किराया ज्यादा है। यह सभी गाड़ियां उत्तराखंड के प्रारंभिक स्टेशनों से चलकर यूपी समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना को कनेक्टिविटी देती हैं। 

यह भी पढ़ें- UP News: रोहित गोदारा ने एनकाउंटर का बदला लेने की दी धमकी, लिखा- वक्त लग सकता है, माफी नहीं

सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि यात्री सुविधाओं के मद्देनजर चार जोड़ी विशेष ट्रेनों को नियमित का दर्जा दिया जाएगा। इन गाड़ियों में लालकुआं-राजकोट, लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (बंगलूरू) और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन भी शामिल है। स्वीकृति मिलने के बाद इन विशेष गाड़ियों के नियमित नंबर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अगले आदेश तक काठगोदाम-मुंबई विशेष गाड़ी आंशिक रूप से निरस्त
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर इंजीनियरिंग संबंधी कार्यों के कारण 09076-75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी को बोरीवली-मुंबई के बीच निरस्त कर दिया गया है। इस गाड़ी का संचालन अगले आदेशों तक मुंबई सेंट्रल के स्थान पर बोरीवली तक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें