मलेरिया नियंत्रण के दावों के बीच मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चार दिन में मलेरिया के चार नए मरीज मिलने पर संवेदनशील ब्लॉक में आईआरएस यानी कीटनाशक छिड़काव की तैयारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को तीन सौ बेड अस्पताल में मजदूराें को प्रशिक्षित किया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक जिले के 16 ब्लॉकों में मझगवां, मीरगंज, भमोरा, रामनगर, फतेहगंज पश्चिमी और शेरगढ़ मलेरिया के लिहाज से अतिसंवदेनशील सूची में हैं। इसके 41 सब सेंटरों में में मलेरिया के मरीज मिले हैं। संबंधित क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण की कार्रवाई की जा चुकी है। हालांकि, नियमित कार्रवाई के लिए प्रभावित क्षेत्र में इंडोर रेजिडुअल स्प्रे (आईआरएस) यानी कीटनाशक छिड़काव किया जाएगा। छह ब्लॉक में के लिए 66 दैनिक मजदूरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, ताकि जिले में मलेरिया का प्रसार नियंत्रित हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक मलेरिया अधिकारी, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक, पाथसंस्था के प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष अभिषेक मौजूद रहे।