फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुलाटी पर चार और रिपोर्ट, कंपनी का सीईओ भी फंसा; अब तक 55 मामले दर्ज

Sun, 08 Feb 2026 01:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी के खिलाफ बारादरी थाने में चार और मामले दर्ज कराए गए हैं। पीड़ितों ने गुलाटी और उसके सीईओ पर 65.50 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
कन्हैया गुलाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुलाटी का आपराधिक रिकॉर्ड लगातार लंबा होता जा रहा है। न्यायालय के आदेश पर गुलाटी और सीईओ आशीष महाजन के खिलाफ ठगी के चार और मामलों की रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज कराई गई हैं। हाल ही में एसएसपी अनुराग आर्य ने कन्हैया गुलाटी की हिस्ट्रीशीट खुलवाई थी। अब उसके गुर्गों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कन्हैया गुलाटी के साथ उसका साला आशीष महाजन भी ठगी में शामिल था। कई मामलों में गुलाटी के साथ उसके साले आशीष महाजन को भी नामजद कराया गया है। इज्जतनगर के करमपुर संगम विहार कॉलोनी निवासी फरीद ने जो रिपोर्ट लिखाई उसके मुताबिक भाई-बहनों के साथ मिलकर उन्होंने कैनविज के मालिक कन्हैया गुलाटी और कैनविज सेल्स एंड मार्केटिंग के सीईओ आशीष महाजन के कहने पर केएम एसोसिएट्स में 20 लाख रुपये का निवेश किया था। साले-बहनोई दोनों फरार हो गए हैं। व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर सिद्धार्थनगर निवासी सुनील सिंह ने बताया कि कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी और कैनविज सेल्स एंड मार्केटिंग के सीईओ आशीष महाजन के पास सुनील और उनकी पत्नी ने 38 लाख रुपये निवेश किए थे। साले-बहनोई रुपये लेकर फरार हो गए है। व्हाट्सएप पर लगातार धमकी दे रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में सुनील की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

121 लोगों के करोड़ों रुपये डकार चुका है गैंग
मीरगंज के मोहल्ला लभेड़ा दुर्गाप्रसाद निवासी विक्रम मौर्य ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कन्हैया गुलाटी के पास पांच लाख रुपये निवेश किए थे। विक्रम के साथ 121 लोगों ने करोड़ों रुपये कन्हैया गुलाटी की कंपनी में लगाए। सभी के रुपये लेकर कन्हैया गुलाटी और उसका गिरोह भाग गया है। व्हाट्सएप पर कन्हैया गुलाटी लगातार धमकी दे रहा है। 

न्यायालय के आदेश पर विक्रम की तरफ से बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। इज्जतनगर के सिद्धार्थनगर निवासी दिलीप ने बताया कि कन्हैया गुलाटी और आशीष महाजन के पास भाई-बहनों ने मिलकर 550000 रुपये निवेश किए थे। कन्हैया गुलाटी और उसका गैंग रुपये लेकर भाग गए। व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

गुलाटी के रिश्तेदार और गुर्गे पुलिस के रडार पर
बढ़ते मुकदमों की संख्या से गुलाटी गैंग की करतूतें सामने आ रही हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने मुकदमों की बढ़ती संख्या के कारण कन्हैया गुलाटी की हिस्ट्रीशीट खोल दी। अब कन्हैया गुलाटी के बेटे, साले और गुर्गों पर इसी तरह की कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि इन लोगों पर भी लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। जगतपाल मौर्य, प्रमोद परिहार, आशीष महाजन, गोपाल गुलाटी को कन्हैया गुलाटी के साथ कई मुकदमों में नामजद कराया गया है। 

एसआईटी प्रभारी एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि इन सभी के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन लोगों की भी हिस्ट्रीशीट खोलने और गैंग चार्ट बनाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें