फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में पुलिस की एटा और प्रतापगढ़ के बदमाशों से मुठभेड़, एक को गोली लगी, चार गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 05:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है। 
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते सीओ प्रथम पंकज कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय शातिरों के दोस्त एटा और प्रतापगढ़ के बदमाश बरेली में चोरी के इरादे से घूमते पकड़े गए। शुक्रवार रात कैंट थाना पुलिस से मुठभेड़ में प्रतापगढ़ के बदमाश को पैर में गोली लगी। चार बदमाशों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना कैंट के प्रभारी राजेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि चार संदिग्ध लोग दो बाइक से कठपुला पुल के पास से जाने वाले हैं। उनके पास असलहे भी हैं। सूचना पर पुलिस ने यहां वाहनों की चेकिंग शुरू की।

थोड़ी देर बाद मनपुरिया मार्ग से दो बाइक आती दिखाई दीं। पुलिस ने टार्च से रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन

घरों की रेकी करने निकले थे बदमाश
सीओ ने बताया कि जिस बदमाश के पैर में गोली लगी उसका नाम आशीष है। वह प्रतापगढ़ जिले के कस्बा महेशगंज तहसील कुंडा का निवासी है। अन्य गिरफ्तार बदमाशों में एटा जिले के थाना नयागांव के गांव सराय अघत निवासी प्रियांशु, थाना नवाबगंज के गांव टाहप्यारी नवादा निवासी तालिब हुसैन और फरीदपुर के फरकपुर निवासी अनमोल शामिल थे। चारों के पास से तमंचे, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं।

सीओ के मुताबिक चारों बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। आशीष और प्रियांशु आपस में दोस्त हैं और अनमोल इनका रिश्तेदार है। पूछताछ में पता लगा कि चारों यहां चोरी व नकबजनी के इरादे से आए थे और घरों की रेकी करने निकले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें