फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होटल डिप्लोमेट के कैश काउंटर से चार लाख रुपये चोरी, संदेह के घेरे में कर्मचारी

Mon, 02 Feb 2026 03:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के होटल डिप्लोमेट में चोरी का मामला सामने आया है। होटल प्रबंधन के मुताबिक कैश काउंटर से चार लाख रुपये चोरी हुए हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली इलाके में स्थित होटल डिप्लोमेट के कैश काउंटर से सप्ताह भर पहले चार लाख रुपये चोरी हो गए। होटल प्रबंधन ने पहले खुद मामले की जांच की। रुपये नहीं मिले तो शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। अब पुलिस जांच कर रही है। मामले में होटल का ही एक कर्मचारी संदेह के दायरे में है। मठ चौकी प्रभारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन


होटल के महाप्रबंधक आकिब खान ने कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि 23 जनवरी को होटल के अकाउंट विभाग के लॉकर में साढ़े चार लाख रुपये रखे थे। 25 जनवरी की शाम को लॉकर खोला गया तो केवल 50 हजार रुपये ही वहां मिले। इसकी जानकारी होटल के अकाउंटेंट ने उन्हें दी। होटल के निदेशक के जरिये पुलिस को उसी रात सूचना दे दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर होटल प्रबंधक की ओर से एसपी सिटी को भी पत्र दिया गया है। 

रविवार शाम कोतवाली पुलिस हरकत में आई। घटनास्थल बिहारीपुर चौकी का इलाका है, लेकिन अधिकारियों ने मठ चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर को मौके पर भेजकर जांच कराई। एसआई विक्रांत ने होटल के सीसी कैमरे चेक किए। होटल के स्टाफ से पूछताछ की। संदेह के आधार पर होटल के एक कर्मी को चौकी बुला कर पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी की आवाजाही से गहराया शक 
कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि होटल के अंदर अकाउंट विभाग से नकदी गायब हुई है। जिस तरह कुछ देर के लिए सीसी कैमरा बंद होता है और प्रबंधन के एक कर्मी की होटल में आवाजाही होती है, उससे पहला शक उसी पर जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। स्थिति साफ होने पर अधिकारियों के आदेश के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें