फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक चार किमी मार्ग होगा सिक्सलेन, अब बीडीए ने ली जिम्मेदारी

Sat, 11 Jan 2025 06:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक चार किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण दो साल से फंसा था। अब बीडीए ने जिम्मेदारी ली है। इस सड़क को सिक्सलेन बनाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक की चार किलोमीटर सड़क को टू लेन से सिक्स लेन किया जाएगा। इस पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यूटिलिटी शिफ्टिंग के सौथ सड़क के दोनों ओर लगे पेड़ हटेंगे। सड़क के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। फरवरी में खुलेंगे। मार्च में काम शुरू होने के आसार है। अगर कोई बाधा न पड़ी तो साल 2025 में सड़क चौड़ी हो जाएगी। बीडीए ने इसकी तैयारी की है।

विज्ञापन


पीलीभीत रोड के बैरियर टू से बड़ा बाईपास तक की सड़क टू लेन से फोर लेन करने प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग में दो साल से चल रहा है. अधिकारियों के बीच कई बैठकों में मंथन हुआ। तीन बार एस्टीमेट बना। दो बार फोर और एक बार सिक्स लेन का एस्टीमेट बना लेकिन अभी तक बजट नहीं मिला। 

कमिश्नर ने इस मुद्दे पर बीडीए से आग्रह किया। बीडीए ने टू लेन को सिक्स लेन करने के निर्देश दिए। इसके बाद बीडीए ने एस्टीमेट बनाया। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर किसी निजी फर्म को काम देने की तैयारी है। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि चौड़ीकरण से शहर के विकास को राफ्तर मिलेगी। पीलीभीत के रास्ते उत्तराखंड से आवागमन का साधन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें