फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फ्लाईओवर पर रॉन्ग साइड आए टेंपो से टक्कर, चार लोग घायल

Thu, 18 Jun 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह रॉन्ग साइड से आ रहे टेंपो ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामपुर के मिलक निवासी आनंद स्वरूप अपना टेंपो लापरवाही से रॉन्ग साइड चला रहा था। टेंपो ने पहले शाहजहांपुर निवासी सत्यपाल और उनकी पत्नी गुड्डू की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी समय मंडवा बंशीपुर निवासी हरिशंकर की बाइक भी टेंपो से टकरा गई। हरिशंकर भी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां से उनको बरेली रेफर किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक रविकुमार ने बताया कि टेंपो चालक आनंद स्वरूप भी घायल हुआ है। टेंपो और बाइकों को थाने में खड़ा किया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें