फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी की ध्वस्त, दो निर्माणाधीन आवासीय भवन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने कैंट क्षेत्र में 27 बीघा जमीन पर बन रही चार अवैध कॉलाेनियों को ध्वस्त किया है। इसके साथ ही इज्जतनगर क्षेत्र में दो निर्माणाधीन आवासीय भवन को सील कर दिया है।
विज्ञापन

कैंट के मोहनपुर रोड नकटिया में 10 बीघा जमीन पर सद्दाम, 10 बीघा पर ओमपाल, तीन बीघा जमीन पर बुद्धवा और चार बीघा जमीन पर नूर हसन अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। बीडीए की बिना स्वीकृति के ही भूखंडों का चिह्नांकन, सड़क, नाली और बाउंड्रीवॉल का कार्य किया जा रहा था। सूचना मिलने पर प्राधिकरण के सहायक अभियंता गजेंद्र पाल शर्मा, अवर अभियंता सुरेंद्र द्विवेदी, अजीत साहनी और प्रवर्तन टीम ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। बीडीए की टीम ने पीलीभीत रोड पर मुढि़या अहमद नगर में साक्षी पत्नी नितिन कुमार का 105 वर्गमीटर और मठ लक्षमीपुर में 105 वर्गमीटर में बन रहा भूनेश गंगवार का निर्माणाधीन मकान सील किया है। यह दोनों मकान बिना बीडीए की स्वीकृति के बन रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें