बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 37 बीघा जमीन पर विकसित की जा रहीं चार अवैध कॉलोनियों को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि सिराज और नूर हसन की ओर से खजुरिया गांव में चार बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी।
सचिन सक्सेना और मो. तौफीक की ओर से 20 बीघा जमीन में प्राधिकरण की स्वीकृति के बगैर अवैध काॅलोनी का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। खजुरिया गांव में ही अतीक मुल्लाजी की ओर से पांच बीघा और पवन शर्मा द्वारा आठ बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। चारों अवैध कॉलोनियों को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। ब्यूरो