फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक रात में चार घरों में चोरी, नकदी व जेवर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। थाना क्षेत्र के गांव सिमरा बहोर नगला में चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग घरों में नकब लगाया। एक घर में ही बनी परचून दुकान से 20 हजार नकद, अन्य सामान पार कर ले गए, जबकि अन्य तीन घरों में नकब लगाने के बावजूद भी चोरी में नाकामयाब रहे। पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा बहोर नगला निवासी रामअवतार के घर में ही परचून की दुकान है। इसमें रात्रि में दुकान की साइड से नकब लगाकर करीब 20 हजार नकदी, सात टीन तेल, पांच टीन रिफाइंड व अमूल दूध की पेटियां व अन्य परचून का सामान चोर चुरा ले गए। इसी ग्राम निवासी जगपाल, रामस्वरूप व बग्गा पुत्र रामदास के यहां भी नकब लगाकर चोरी की कोशिश की गई, लेकिन चोर नाकामयाब रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें