फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अतिक्रमण कर बनाई गई पुलिया ढहाई

Sat, 05 Aug 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। मोहल्ला बाजार में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई पुलिया पर शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। पिछले सप्ताह ही हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मोहल्ले में तालाब को पाटकर कॉलोनाइजर ने वहां पुलिया का निर्माण करा लिया था। कॉलोनाइजर वहां प्लॉट की ब्रिकी कर रहा था। शिकायत के बाद इसकी जांच कराई गई। जांच में पुलिया तालाब की जमीन पर बने होने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसडीएम ने लेखपाल और काननूगो को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से अवैध पुलिया को ध्वस्त करा दिया। तालाब की जमीन पर बनाए गए शौचालय को भी ढहा दिया गया। फिर से अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मोहल्ले वालों ने बताया कि आसपास के कई मकान भी तालाब की जगह पर कब्जाकर बनाए गए हैं। टीम ने उनको नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें