परिक्षेत्र को 10 नई बसें और मिलीं
बसों की प्रयागराज रवानगी के बीच शुक्रवार को परिक्षेत्र को 10 और नई बसें मिल गईं। देर रात कानपुर से ये बसें क्षेत्रीय कार्यशाला पहुंच गईं। इन बसों को भी शनिवार को प्रयागराज रवाना कर दिया जाएगा। सोमवार तक 18 और नई बसें बरेली आ जाएंगी।
सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि प्रयागराज के लिए अब तक 500 बसों को रवाना किया जा चुका है। 10 और बसों को शनिवार को भेजा जाएगा। परिक्षेत्र में अनुबंधित और निगम की शेष 322 बसों के फेरों को बढ़ा दिया गया है। किसी रोड पर बसों की कमी के कारण समस्या नहीं होने दी जाएगी।