फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट हो सकते हैं चार विभाग

विज्ञापन
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो गया है। फरवरी के अंत तक स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जा सकता है। सीएमओ ने स्टॉफ की नियुक्ति के लिए फिर शासन को पत्र लिख दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिला अस्पताल के चार विभागों को तीन सौ बेड के इस नए अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

तीन सौ बेड के अस्पताल का भवन हैंडओवर होने का वक्त ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। दरअसल, नए अस्पताल को चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास स्टॉफ ही नहीं है। जिला अस्पताल में ही विशेषज्ञाें की कमी है, तो फिर नए अस्पताल में विशेषज्ञ कहां से आएंगे। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि मनोरोग और नेत्र विभाग समेत चार विभागों को तीन सौ बेड के अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि स्टॉफ की नियुक्ति के लिए शासन को फिर पत्र लिखा गया है। स्टॉफ मिलते ही नया अस्पताल चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें