फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत की मेड़ के विवाद में फायरिंग, चार भाई घायल

Mon, 25 May 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। गांव जाम खजूर में खेत की मेड़ के विवाद में रविवार को फायरिंग हुई। इसमें चार भाइयों के गोली लगने से वे घायल हो गए। एक घायल की तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी यासीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाम खजूर में दो पक्षों के बीच खेत की मेड़ के संबंध में विवाद चल रहा था। इसी कारण रविवार को कहासुनी हुई। कुछ ही देर में लोगों ने धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें जिलानी खान के बेटे आरिफ, शारिक, वामिक और शारिफ गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। आरिफ की तहरीर के आधार पर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में शबाब, शहदाब, शब्लू, अतीक खां, शराफत खां और फरदीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वर्जन,

मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फायरिंग करने के आरोपी पक्ष के यासीन को मौके से गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें