हमीरपुर। 14 सितंबर को आयोजित लोक अदालत में नकली कीटनाशक बेचने के मामले में विक्रेता, थोक विक्रेता व कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है। जिला कृषि रक्षाधिकारी डाॅ. इंद्रेषु कुमार गौतम ने बताया कि मैसर्स मनीष कीटनाशक भंडार सरीला, आपूिर्तकर्ता फर्म मैसर्स मानसून एग्रो केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड बरेली व विनिर्माता कंपनी मैसर्स मानसून एग्रो केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड 311 गुप्ता टावर कॉमर्शियल काॅपलेक्स, आजादपुर दिल्ली पर कुल 36 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। संवाद