फरीदपुर। पुलिस ने दो बाइकों को बरामद कर चार चोरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह माॅस्टर चाबी से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
कस्बे के लाइन पार ओषण रोड निवासी आकाश मौर्या ने आठ दिसंबर को बाइक चोरी की फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमे की जांच करते हुए कस्बे के लाइन पार मठिया निवासी विकास कुमार, राज कुमार, फर्रुखपुर निवासी शिवा, फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के नगला जसी गांव निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों ने भमोरा क्षेत्र के सिंघा गांव निवासी रवि प्रकाश की बाइक 19 जनवरी को चोरी की थी। आरोपियों के पास मास्टर चाबी रहती थी। वह अधिकतर बिना हैंडल लॉक की बाइकों को निशाना बनाते थे। संवाद