दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर सुल्तानपुर में बनी सिचाई विभाग की कोठी के पास एक गन्ना भरी ट्राॅली पलट गई, जिससे दोनों ओर एक घंटे तक लंबा जाम लग गया।
मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे बेंचेलाल राठौर निवासी सुल्तानपुर का पुत्र अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना भरकर दुनका गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तुलवाने के लिए ले जा रहा था। तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली का संतुलन बिगड़ गया। गन्ना भरी ट्राॅली बीच रोड पर पलट गई। इससे दोनों ओर वाहनों का आना-जाना बंद हो गया। एक घंटे तक दोनों ओर एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। गांव से दूसरा ट्रैक्टर-ट्राॅली मंगाकर रोड से गन्ना हटवाया गया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। संवाद