फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पार्किंग न होने पर चार बरातघर सील, तीन अवैध कॉलोनियां भी ढहाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की ओर से बुधवार को जिलेभर में बरात घर सील और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। बीडीए के अधिकारी और प्रवर्तन दल की टीम ने एक ओर भोजीपुरा में बुलडोजर चलाया तो दूसरी ओर शहर के पीलीभीत बाइपास स्थित चार बरात घरों पर पार्किंग न होने पर सील की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बीडीए की टीम ने भोजीपुरा में तीन अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इसमें ग्राम दोहना प्रीतमराय में हितेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता और हरिपटेल की ओर से 10 बीघा जमीन, रम्पुरा माफी में चांद मोहम्मद की ओर से आठ बीघा जमीन और भूड़ा बड़ा बाइपास पर मोहम्मद फाजिल की ओर से छह बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण करने की सूचना मिली थी।
यहां कार्रवाई करने पहुंची तो देखा कि विकास प्राधिकरण की बिना स्वीकृति के सड़क, विद्युत पोल, भूखंडों का चिह्नांकन काम कर अवैध कॉलोनियों का निर्माण हो रहा था। यह कार्रवाई नगर याेजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के तहत अवर अभियंता अजीत कुमार, सीताराम, सहायक अभियंता रमन अग्रवाल, संयुक्त सचिव दीपक कुमार और प्रवर्तन टीम की ओर से की गई है।
विज्ञापन

इसके बाद बीडीए ने पीलीभीत बाइपास रोड स्थित रंजना सोलंकी के दिव्यानी लॉन, मोहम्मद आरिफ के जलसा ग्रीन, मोहम्मद आरिश के आरिश लॉन और नदाकत उल्ला खान के मन्नत लॉन बरात घर के खिलाफ पार्किंग न होने पर सील बंद की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें