फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुल्हन और मेहमानों को पीटने के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। गांव मेमौर में बृहस्पतिवार को शादी समारोह में आए मेहमानों और दुल्हन से मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 37 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मेमौर में केवल राम मौर्य की बेटी ज्ञानवती की शादी बृहस्पतिवार को थी। रात 9:00 बजे पंडाल में दावत थी। रास्ते में केवल राम मौर्य के मेहमानों की कार खड़ी थी। मेमौर निवासी कैलाश यादव और मेहमानों के बीच कार हटाने को लेकर कहासुनी हुई। मेहमानों ने कैलाश यादव से मारपीट की। कैलाश के 35-40 परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने लाठी-डंडों से मेहमानों से मारपीट की। सामान भी तोड़ा। घर में घुसकर दुल्हन को भी पीटा। इस मामले में दुल्हन की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में 37 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी वेदराम, बेनीराम, मोर सिंह और आंगनलाल को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें