बरेली। चाहे सामाजिक मोर्चा हो या फिर किसी की मदद। अमर उजाला ने इन सरोकाराें के प्रति ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाई है। बरेली संस्करण ने पाठकाें और सहयोगियाें के बीच सफलता के 47 वर्ष पूरे किए और 48 वें पड़ाव में प्रवेश कर लिया। इस मौके पर अमर उजाला परिसर में रविवार को हवन पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। श्रेष्ठ और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ समाचार पत्र वितरकाें को सम्मानित किया गया।
रविवार दोपहर अमर उजाला परिसर संगीत की महफिल से सज गया। मुख्य अतिथि डीआईजी आरकेएस राठौर ने इस गौरवशाली कामयाबी पर बधाई देेते हुए कहा कि वह शुरू से ही अमर उजाला से जुड़े रहे हैं। अखबार ने सामाजिक सरोकारों के प्रति जो प्रतिबद्धता दिखाई है वह काबिलेतारीफ है। कार्यक्रम में संस्थान को बेहतर सेवाएं देने और अपने-अपने कार्य क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 98 कर्मचारी और अभिकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। एक्जीक्यूटिव एडिटर दिनेश जुयाल, यूनिट हेड धीरज जैन और एडमिन हेड अरुण सिंह समेत सभी विभागाध्यक्षों ने उत्साहवर्धन किया। संचालन शिल्पी दीक्षित ने किया। राजन म्यूजिकल ग्रुप ने संगीत की महफिल सजाई।