फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रति कुलपति प्रो. वीपी सिंह को मिला बीरबल साहनी अवॉर्ड

विज्ञापन
विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति और प्लांट साइंस के विभागाध्यक्ष को मिला अवार्ड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति और प्लांट साइंस विभाग के एचओडी रहे प्रोफेसर वीपी सिंह को लखनऊ में नेशनल बॉटनिकल सोसाइटी और इंडियन बॉटनिकल सोसायटी के शताब्दी समारोह में 56वें बीरबल साहनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि यह अवार्ड भारत में पादप विज्ञान (बॉटनी) के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक को दिया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. श्रीवास्तव के मुताबिक, प्रोफेसर वीपी सिंह के सौ से अधिक शोध पत्र विश्व के प्रमुख रिसर्च जनर्ल्स में प्रकाशित हुए हैं। उनके निर्देशन में 27 शोधकर्ताओं ने पीएचडी पूरी की है। आठ रिसर्च प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं। वह बरेली के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है। उन्होंने रुहेलखंड विश्विद्यालय में 35 वर्षों से अधिक समय तक शिक्षण और शोधकार्य किया है। उनके पढ़ाए विद्यार्थी देश और विदेश में वैज्ञानिक, शिक्षक और अधिकारी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। प्रोफेसर सिंह ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नॉक कोऑर्डिनेटर, चीफ प्रॉक्टर, विभागाध्यक्ष, डीन, प्रति कुलपति के प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। फिलहाल वह प्रोफेसर एमिरेट्स के तौर पर विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। ब्यूरो

वित्त समिति की बैठक में आयव्यय पर हुई चर्चा

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के समिति कक्ष में शुक्रवार को वित्त समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने की। बैठक में वित्त अधिकारी केके शंखवार, कुलसचिव सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह, हरीश भट्ट, पूर्व वित्त अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव और शासन से नामित ट्रेजरी ऑफिसर ने प्रतिभाग किया। वित्त समिति ने विश्वविद्यालय की वित्तीय जरूरतों पर चर्चा की और फिर रूपरेखा तय की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें