फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने उखाड़ा पंडाल, एसडीएम आवास के सामने धरने पर बैठे पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार

Thu, 02 Apr 2026 12:48 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)

सार

बरेली के नवाबगंज में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार बृहस्पतिवार को एसडीएम आवास के सामने धरने पर बैठे। बीती रात तहसील प्रशासन ने धरना स्थल पर लगे पंडाल को जबरन हटवा दिया था, जिससे नाराज पूर्व मंत्री ने एसडीएम आवास के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पास में खड़े सपा कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में पुलिस ने पंडाल हटाया तो एसडीएम आवास के सामने पूर्व मंत्री सपा नेता भगवत सरन गंगवार बृहस्पतिवार को दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री के समर्थन में सपा कार्यकर्ता पहुंच गए। सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। वहीं अफसर पूर्व मंत्री को मनाकर हटाने की कोशिश में जुटे हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि 15 मार्च को पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 15 मांगों को उठाया था, इनके निस्तारण की मांग की थी। एक भी मांग पूरी न होने पर पूर्व मंत्री ने नवाबगंज में सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक के पास दो अप्रैल को धरना प्रदर्शन करने का एलान किया था। जहां पर पंडाल लगाया गया था। 
विज्ञापन

एसडीएम ने नहीं दी थी धरना प्रदर्शन की अनुमति 
एसडीएम उदित पवार ने धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने रात में ही पंडाल हटवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई से नाराज पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार बृहस्पतिवार सुबह अकेले ही एसडीएम आवास के सामने ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम और सीओ अब पूर्व मंत्री को मनाने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें