ईशान ने लगाया ये आरोप
बाद में मोबिन चच्चा ने उनसे अलग होकर अपना चैनल बना लिया। ईशान का आरोप है कि मोबिन ने यूट्यूब पर अपने व्यूज और फॉलोअर बढ़ाने के लिए उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया। इस पर मोबिन ने जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी है।
मोबिन ने भी लगाया आरोप
मोबिन अल्वी उर्फ चच्चा ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि काफी समय तक काम करने के बाद भी ईशान ने उन्हें रुपये नहीं दिए। जब वह रुपये मांगते हैं तो ईशान उन्हें धमकाते हैं। वह पुलिस की वर्दी में वीडियो डालकर कहते हैं कि पुलिस उनके साथ है। फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा दूंगा। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को बुलाया है।