बरेली। चीन के मांझे से पूर्व पार्षद सूर्य प्रकाश गुप्ता की गर्दन कट गई। वह लहूलुहान होकर पुल पर ही गिर गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी गर्दन पर 18 टांके लगाए गए।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद के छोटे भाई और मौजूदा पार्षद चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि भाई बृहस्पतिवार को शाम करीब छह बजे कुतुबखाना स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की शॉप से कोतवाली होते हुए बाइक से कोहाड़ापीर की ओर जाने के लिए पुल पर चढ़े। तभी चीनी मांझा उनके गले में फंस गया। उन्होंने खतरनाक मांझा बेचने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो