फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतभेद भुलाकर निगम चुनाव में जुटने का आह्वान

Mon, 12 Jun 2017 01:03 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Forgetting the differences and calling for the corporation elections - फोटो : Forgetting the differences and calling for the corporation elections
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने नगर निकाय चुनाव के दावेदारों के साथ बैठकर मंथन किया। इस दौरान तय हुआ कि 15 जून को हर नगर पंचायत में सदस्यता कैंप लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक में उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 15 जून है। अंतिम चरण में घर-घर जाकर सदस्य बढ़ाने हैं। 14 जून को सदस्यता अभियान के प्रभारी हरदोई के विधायक नितिन अग्रवाल भोजीपुरा और बिथरी चैनपुर विधानसभा के कैंप में मौजूद रहेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष ने दावेदारों से कहा कि वह अपने इलाके में एक प्रत्याशी सर्व सम्मति से चुन लें। जिससे चयन कमेटी को प्रत्याशी चुनने में कोई दिक्कत न हो। जिला महासचिव प्रमोद कुमार विष्ट ने कहा कि मतभेद भुलाकर सभी को एकजुट रहकर नगर निगम चुनाव में लगना है। जिला सचिव प्रमोद यादव और जिला प्रवक्ता हैदर अली ने बैठक में विचार रखे। इस मौके पर हरिशंकर यादव, कौसर अंसारी, गुरु प्रसाद काले, आसिफ शेख, नरेंद्र राणा, गौरव यादव, लियाकत हुसैन, आसिफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें