फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: बीमार होने की खबरों पर वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार बोले- मैं बिल्कुल ठीक; क्षेत्र में किया भ्रमण

Tue, 20 Oct 2026 01:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने मंगलवार को क्षेत्र में भ्रमण भी किया। अस्पताल की एक तस्वीर वायरल होने पर उनके बीमार होने की चर्चा शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
लोगों से मिले वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने खुद को पूरी तरह स्वस्थ बताते हुए मंगलवार को क्षेत्र में भ्रमण किया और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि नवरात्र व्रत के दौरान कमजोरी से चक्कर आने पर सोमवार देर रात वह निजी अस्पताल गए थे, वहां ड्रिप लगने के बाद दो घंटे बाद ही अस्पताल से घर आ गए थे। मंगलवार को उन्होंने अपने कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना। 

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती वन मंत्री का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके उन्हें बीमार बताया जा रहा था। इससे उनके पास तमाम समर्थकों के फोन आने लगे। बताते हैं कि बेहद करीबी लोगों में से ही किसी ने इस फोटो को वायरल कर दिया। इस घटनाक्रम को चुनाव से पहले मंत्री को बीमार दर्शाकर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना के बहाने उनकी दावेदारी को कमजोर करने का प्रयास भी माना जा रहा है। हालांकि मंत्री इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि नौ दिन उन्होंने व्रत रखा था। सोमवार को व्रत परायण किया तो उनको कुछ कमजोरी और चक्कर से महसूस हुए। तब वह अपने आवास के पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में चेकअप कराने चले गए। जांच के बाद यहां डॉक्टर ने उनको ड्रिप लगाने की सलाह दी। घंटे भर बाद हालत में सुधार होते ही उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें