फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन माफिया गिरफ्तार, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में माफिया, गैंगस्टर और शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में तिकुनियां पुलिस ने ग्राम कुसाही निवासी रमेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। एसपी पूनम ने बताया कि गिरफ्तार रमेश वर्मा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वन क्षेत्र के बेशकीमती पेड़ों को अवैध तरीके से काटकर उसका व्यापार करता था। जिसके विरुद्ध पूर्व से वन अधिनियम सहित गंभीर अपराधों के करीब 12 से अधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान कुछ लोगों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इसकी चार नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें