फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेंदुआ पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र पहुंची वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेना की एविएशन यूनिट में तेदुआ दिखने के शोर पर शनिवार को वन विभाग की टीम सैन्य क्षेत्र पहुंची। वाच टॉवर समेत सैन्य कर्मियों से बातचीत की पर कोई साक्ष्य नहीं मिले। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि कई माह से सैन्य क्षेत्र और नकटिया नदी के पास जंगल में तेंदुआ है।
विज्ञापन

तेंदुआ रात को निकलता है पर अभी तक व्यक्ति या पशु पर हमला नहीं किया। वन विभाग के रेंजर वैभव चौधरी के मुताबिक वायरल वीडियो सितंबर का है, लेकिन ग्रामीणों और सैन्यकर्मियों के दावे पर शनिवार को टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। जहां-जहां तेंदुआ दिखने की बात कही जा रही थी, वहां पर पगचिन्ह व अन्य साक्ष्य तलाशे गए पर कुछ नहीं मिला। शाम को टीम लौट आई। गांव या सैन्यक्षेत्र में तेंदुए के साक्ष्य न मिलने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई है। दूसरी ओर, गांव निवासी एक किसान वेदपाल ने खेत में तेंदुए के पगचिन्ह होने का दावा किया।वन रेंजन ने संबंधित पगचिन्ह श्वान या सियार के पगचिन्ह होने की बात कही है। जो जंगलों और खेतों में आवाजाही करते हैं। हालांकि, प्रधान प्रवेश ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी को तेंदुआ दिखने या उससे संबंधित साक्ष्य मिलने की सूचना देने की अपील लोगों से की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें