फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह लेन फ्लाईओवर के लिए वन विभाग ने नहीं दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बड़ा बाइपास पर नवदिया झादा में छह लेन फ्लाईओवर निर्माण के लिए पेड़ों की कटान के लिए वन विभाग ने मंजूरी नहीं दी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के स्तर से वन विभाग को पत्र भेजकर इसके लिए अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन

नवदिया झादा में छह लेन फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इसका निर्माण एनएचएआई को कराना है। नवदिया झादा जंक्शन पर छह लेन फ्लाईओवर के निर्माण के लिए वृक्षों की कटान होनी है। इसके लिए एनएचएआई ने वन विभाग को पत्र भेजा था। इसके बाद एनएचआई और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त निरीक्षण भी किया। यहां वन विभाग के स्वामित्व वाले आयरन ट्री-गार्ड में रोपित 560 पेड़-पौधे जद में आ रहे हैं। प्रस्तावित फ्लाईओवर में बाधक बन रहे पेड़ों की कटान के लिए एनएचएआई को वन विभाग की ओर से मांग पत्र भेजा गया। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि एनएचएआई के स्तर से मांग पत्र पर कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण वन विभाग ने वृक्षों की कटान की अनुमति नहीं दी है। संवाद
पेड़ों की कटान के संबंध में मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही वन विभाग के मांग पत्र के अनुसार धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद ही काम शुरू कराया जाएगा। - प्रवीण जिंदल, पीडी एनएचएआई मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें