बरेली। करीब चार दिनों से धूप का आनंद ले रहे लोगों को बृहस्पतिवार को अनुकूल माहौल बनने पर बारिश भिगो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत गुरुवार सुबह से लेकर शाम तक बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी जारी रहेगी। शहर में निमभन वायुदाब क्षेत्र बनते ही बारिश हो सकती है। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, पहाड़ों की ओर से आकर बादल बुधवार रात से ही शहर के ऊपर मंडराने लगे हैं। हवा स्थिर रही और अनूकूल माहौल बना तो बारिश होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.5 और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ब्यूरो