उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कादरचौक थाने में बुलंदशहर के रहने वाले एक शख्स ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अहारा थाना इलाके से आए व्यक्ति ने स्थानीय गांव के युवक दानिश उर्फ दिनेश समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दानिश ने अपना नाम दिनेश बताकर उनकी बेटी से दोस्ती कर ली और उसे फुसलाकर अपने गांव ले आया।
जब बेटी को हकीकत पता लगी तो उसने विरोध जताया। तब दानिश ने अपने पिता व परिवार के अन्य लोगों की मदद से उसका धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। पिछले महीने उनकी बेटी भागकर अपने बहनोई के यहां खुर्जा पहुंची।