फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरी मेले के लिए  रोडवेज ने लगाई बसें 

Thu, 16 Mar 2017 01:12 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
रोडवेज की 19 बसों के पहिए जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्णागिरी मेले के मद्देनजर रोडवेज ने यूं तो सवारियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मगर दो दिन गुजर चुके हैं इस बार बसों को सवारियां भी नहीं मिल रही हैं। 
विज्ञापन

बरेली से सीधी टनकपुर के लिए इन दिनों कोई ट्रेन नहीं चल रही है। इसके मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने पूर्णागिरी मेेले के लिए लगभग दो दर्जन बसें टनकपुर रूट के लिए लगाई हैं, जिन्हें रिजर्व रखा गया है, मगर इस बार पूर्णागिरी के लिए रोडवेज की सवारियों का टोटा है। जो बसें जा भी रही हैं तो उसमें सवारियां कम हैं। 
इसकी वजह इन दिनों चल रहीं परीक्षाएं मानी जा रही है। गृह परीक्षा तो चल ही रही हैं, यूपी बोर्ड की परीक्षा भी बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं, जबकि सीबीएसई और आईसीएससी और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पहले से ही चल रही हैं। इसलिए दो दिनों में तो मेले के लिए रोडवेज पर सवारियों की भीड़ नहीं दिखी। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था कर रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें