फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार न देने पर तीन बच्चों सहित महिला को पीटकर घर से निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उसका वर्ष 2011 में विवाह गांव के एक व्यक्ति से हुआ था। विवाह के उपरांत तीन बच्चों को जन्म दिया, जिसके बाद पति व ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। न देने पर ससुराल में उसके साथ उत्पीड़न किया जाता रहा। इस दौरान उसकी हत्या की भी कोशिश की गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर डेढ़ वर्ष पूर्व पति व ससुराल वालों ने तीन बच्चों के साथ धक्का देकर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें