फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर के युवक की बहन की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव

विज्ञापन
सुभाष नगर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

34 सैंपल लिए, 39 की जांच रिपोर्ट निगेटिव, 89 टीमों ने 7419 घरों का किया सर्वे, दो केस संदिग्ध मिलने पर सैंपल लेकर किया होम क्वारंटीन

बरेली। सुभाषनगर में कोरोना संक्रमित परिवार मिलने के बाद चल रही सघन जांच में बुधवार को 89 टीमों ने घर घर जाकर सर्वे किया। 7419 घरों के सर्वे के दौरान दो व्यक्तियों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिले। इसके साथ ही, स्क्रीनिंग के दौरान 32 संदिग्ध मिले व्यक्तियों का सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया। वहीं सुभाष नगर के संक्रमित रहे युवक की बहन की रिपोर्ट भी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक सुभाषनगर में 412 टीमों ने क्रमिक 40638 घरों का सर्वे किया है। इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। अब तक प्राप्त रिपोर्ट के तहत सुभाषनगर में मिले छह संक्रमितों के अलावा अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार की सुबह 39 पूर्व में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट केजीएमयू ने भेजी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। फिर भी एहतियातन उन्हें क्वारंटीन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कुल 255 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से 53 संदिग्ध व्यक्तियों की रिपोर्ट का इंतजार है।
दूसरी ओर, कोरोना संक्रमित रहे दंपती को घर भेजने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब अन्य चार परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। दो दिन पहले भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का बुधवार की देर रात तक इंतजार किया गया लेकिन रिपोर्ट नहीं आई। गुरुवार को रिपोर्ट आने के बाद आगे नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें