फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अतिक्रमण की गिरफ्त में छटपटा रहे फुटपाथ, संकरी सड़कों पर बाधित हो रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जहां से टीम ने हटाया अतिक्रमण, वहां दोबारा हुए कब्जे, स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग पर पड़ सकता है असर
विज्ञापन

बरेली। शहर की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक अतिक्रमण हावी है। अवैध कब्जे की गिरफ्त में फुटपाथ लापता हो गए हैं। संकरी सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा है। नगर निगम की टीम जहां अतिक्रमण हटाती है, कुछ घंटों बाद वहां दोबारा कब्जे हो जाते हैं। बुधवार को की गई पड़ताल में शहर के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण मिला। यह हाल तब है, जबकि स्वच्छता का हाल जानने के लिए गणतंत्र दिवस के बाद केंद्रीय टीम शहर आने वाली है। यह टीम सड़कों की सफाई, फुटपाथ और नालियों आदि पर अतिक्रमण की भी जांच करती है। ऐसे में स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग प्रभावित हो सकती है।
सेटेलाइट से पीलीभीत रोड

इस सड़क के दोनों ओर कार बाजार सजा मिला। कुछ दुकानदारों ने भी सामान बाहर निकालकर सड़क पर रख दिया है। इससे आए दिन यहां जाम लगता रहता है। नगर निगम की टीम कई बार यहां अभियान चलाकर जुर्माना वसूल चुकी है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हट पाया है।
विज्ञापन


रुहेलखंड विश्वविद्यालय
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास पीलीभीत रोड पर एक ओर कार बाजार वालों का कब्जा है तो दूसरी ओर रेता-बजरी वालों ने अवैध दुकान खोल रखी है। सेटेलाइट से बैरियर दो तक करीब एक दर्जन जगहों पर अवैध कारोबार कर लिया गया है। इससे राहगीर परेशान हैं।
कोतवाली से कुतुबखाना चौराहे तक
कोतवाली से कुतुबखाना तक का अतिक्रमण नासूर बन गया है। ठेले व फड़ वालों ने डिवाइडर के दोनों ओर अतिक्रमण कर रखा है। लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं। इसी बीच में जिला अस्पताल होने की वजह से यहां पर एबुलेंस को भी जाम में फंसती रहती हैं।

कुतुबखाना से कोहाड़ापीर चौराहे तक
कुतुबखाना से कोहाड़ापीर चौराहे तक सड़क के दोनों ओर अधिकतर नल, पाइप, टंकी आदि की दुकानें हैं। कई दुकानदारों ने दुकान के बाहर सड़क तक सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। यहां ई-रिक्शा का नया स्टैंड बनाता जा रहा है। इससे पूरे दिन वहां पर जाम लगा रहता है। संवाद
विज्ञापन


शहर में लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जिन स्थानों पर दोबारा कब्जे हो रहे हैं, उसे दिखवाकर कार्रवाई की जाएगी। - राजवीर सिंह, अतिक्रमण हटाओ दस्ता प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें