फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फुटबॉल छात्रावास ने एमईएस एफसी को 4-0 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग में शुक्रवार को फुटबॉल छात्रावास ने एमईएस एफसी को 4-0 से मात दी। टूर्नामेंट में रविवार को फुटबॉल छात्रावास व फ्यूचर एफसी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

मैच में एमईएस के स्टार खिलाड़ी नीरज सोनकर व निखिल गुप्ता ने बेहतरीन मूव बनाया। निखिल के पास पर नीरज ने 20 गज की दूरी से शॉट लगाया फुटबॉल छात्रावास के गोलकीपर प्रांजल कुमार ने इसे नाकाम कर दिया। इसके बाद फुटबॉल छात्रावास के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाना शुरू किया।
14वें मिनट में अभिषेक, 27वें मिनट में विनय कुमार सिंह और 30वें मिनट में प्रशांत सिंह ने गोल करके टीम की स्थिति मजबूत की। इसके बाद मिली पेनल्टी पर मो. यासीन ने गोल करके फुटबॉल छात्रावास को 4-0 से विजेता बनाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि 21 सितंबर को शाम चार बजे से फुटबॉल छात्रावास व फ्यूचर एफसी के मध्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र तिवारी, रितिक तिवारी, मंजूर हसन, लवी रॉबिंसन, कसक राजपूत आदि उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका निशकर्ष, मानवेंद्र, हर्षित ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें