फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फूड इंस्पेक्टर ने मारा छापा, व्यापारियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सोमवार को फूड इंस्पेक्टर ने नगर के बाजार गंज त्रिपोलिया, पक्का कटरा, सरगम रोड स्थित मिठाई व किराना व्यापारियों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। सूचना मिलते ही व्यापारी अपनी दुकानों के शटर डाउन कर इधर-उधर भाग खड़े हुए। इस दौरान दो दुकानों से खाद्य सामानों के दो नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि किराना व्यापारी व मिठाई विक्रेता मिलावटी सामान बेच रहे हैं। बरसात के मौसम में मिलावटी वस्तुओं के सेवन से गंभीर बीमारियों के पनपने का डर बना रहता है। इस दौरान कई दुकानों को चेतावनी दी गई कि वे खाद्य पदार्थ व मिठाई की दुकान में मानक के अनुसार साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके बाद खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने नगर की एक मिठाई की दुकान से मावा व किराना स्टोर से बेसन का नमूना भी लिया गया, जिसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। फूड इंस्पेक्टर ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें