शाही। खाद्य और औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को छह से अधिक दुकानों से मिठाइयों के नमूने भरे हैं।
खाद्य निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप वर्मा ने टीम के साथ दोपहर बाद कस्बा में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। कस्बे में स्पेलर से निकलने वाले सरसों के तेल की दुकानों पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर पनीर, लड्डू, बर्फी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच के लिए आगे भेज दिया। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि फूड सेफ्टी वैन में हुए जांच के बाद सभी खाद्य पदार्थ संदिग्ध मिले हैं, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य पदार्थों में रंग, मिठाइयों में खोया की मात्रा नाममात्र की निकली। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि आगे भी इसी तरह के जांच अभियान चलाएंगे। संवाद