फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम पड़ेगा कोहरा, रात में बढ़ेगी गलन

Tue, 19 Dec 2017 01:30 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
माौसम
विज्ञापन
 पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से मैदानी इलाकों में कोहरा और गलन का बढ़ना जारी है। सोमवार को दिन का पारा भी तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया। सुबह 10 बजे के बाद तक कोहरा पड़ने से धूप देर से निकली। सूर्य की गर्मी भी रविवार के  मुकाबले कम रही। शाम को भी चार बजे के बाद कोहरा शुरू हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रात में ठिठुरन और गलन बढ़ेगी। 
विज्ञापन

रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 6.9 और अधिकतम 21.2 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़ककर 18.6 पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब दिन-रात का तापमान और कम होगा। इससे सुबह को देर तक और शाम होते ही कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में अब ठंड और गलन बढ़ेगी। सुबह का कोहरा भी देर तक पड़ेगा। दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलेगी लेकिन दोपहर बाद फिर धुंध छा जाएगा। न्यूनतम पारा नीचे आने से रात में सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें