फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छाएगा कोहरा और कल चलेगी शीतलहर

विज्ञापन
बरेली में बुधवार को हल्की बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

देर रात चली पछुआ हवा साथ लाई बादल, बुधवार को दिन में कई बार हुई बारिश

बरेली। तेजी से बदल रहे मौसम ने एक बार फिर यूटर्न लिया है। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में बारिश, कोहरा और शीतलहर चलने की आशंका जताई है। वहीं, बारिश के बाद आसमान साफ हो जाने से तेज धूप भी खिल सकती है। उधर, चिकित्सकों ने बदलते मौसम में लोगों सेहत के प्रति सजग रहने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, बीते दिनों हुई बारिश के बाद हवा की दिशा पूर्व उत्तर पूर्व हो गई थी। जिसके चलते पहाड़ों की सर्द हवा शहर में प्रवेश नहीं कर सकी। जिससे आसमान साफ होने और तेज धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। मंगलवार की देर रात हवा की दिशा बदली और तीव्रता अधिक होने से बारिश के अनुकूल माहौल बना और 0.5 एमएम बारिश हुई। दिन भर बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने बताया कि पछुआ हवा चलने से ठंड का कहर एक बार बरपने की उम्मीद है। 48 घंटे तक सुबह, शाम कोहरा और शीतलहर चलने की आशंका है। बुधवार को तापमान अधिकतम 23.1 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें