फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी के आदेश के बावजूद दो शिफ्टों में नहीं हो रहा पुलों का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेतु निगम के एमडी के आदेश के बावजूद पुलों के कामों की रफ्तार नहीं बढ़ रही है। सेतु निगम के अधिकारियों ने अब तक दो शिफ्टों में काम भी शुरू नहीं कराया है। सेटेलाइट और चौपुला में भी काम में कोई तेजी नहीं दिखाई दे रही। इससे पब्लिक को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अफसरों का कहना है कि सावन बीतने के साथ ही पुलों का काम शीघ्र पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाएगी।
विज्ञापन

साल के शुरूआत में सेटेलाइट और चौपुला चौराहे के काम शुरू हो गए थे लेकिन काम धीमा चलने से ये प्रोजेक्ट कब तक पूरे होंगे, इसकी कोई समय सीमा नहीं दिखाई दे रही। पहले चुनाव की व्यस्तता और अब सावन में कांवड़ जत्थों के निकलने से अधिकारी काम के जोर न पकड़ने का हवाला दे रहे हैं। हालत यह है कि सेटेलाइट फ्लाईओवर पर अभी लाइन और पोल शिफ्ट भी नहीं हुए हैं। सर्विस लेन का काम अधूरा है। शाहजहांपुर रोड के बीच में बोर्ड बैरिकेडिंग लगाकर मशीनें खड़ी हैं। इससे यहां अक्सर जाम लग जाता है। उधर, चौपुला में भी फ्लाईओवर के जल्द पूरा होने की उम्मीद नहीं दिख रही। इस फ्लाईओवर को बनाने के लिए पहले अयूब खां चौराहे की तरफ पिलर के लिए सिर्फ फाउंडेशन बनाए गए हैं। अब पुलिस लाइंस के सामने सड़क पर बोर्ड बैरिकेडिंग रखकर काम चल रहा है। इससे सड़क पर कम जगह रहने से जाम लगता है। कई बार कार वाले बोर्ड बैरिकेडिंग में टकराते रहते हैं। पिछले माह सेतु निगम के एमडी ने सेतु निगम के अधिकारियों को पुलों के काम में देरी को देखते हुए नाराजगी जाहिर की थी। आदेश दिए थे कि स्टाफ को दो शिफ्टों में लगाकर काम पूरा कराया जाए। इस आदेश की भी फिलहाल अनदेखी हो रही है।

बारिश में काम प्रभावित होते हैं। दो शिफ्टों में काम कराने की प्लानिंग बनाई जा रही है। जल्द ही स्टाफ बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाएगी।-वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें