फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों पर बरसाए फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार और धर्मपाल सिंह शनिवार को जिले में पहली बार आए तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। उनको फूल-मालाएं पहनाई गईं।
विज्ञापन

श्रुति गंगवार का ट्रांसपोर्ट नगर में एमएलसी बहोरन लाल मौर्य के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनको फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया व सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम की शृंखला फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, इन्वर्टिस विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, सेटेलाइट चौराहा व भारत सेवा ट्रस्ट तक चली।
श्रुति गंगवार ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, उप्र सहकारी बैंक के उपसभापति रविंद्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, वीरपाल गंगवार, डॉ. निर्भय गुर्जर, अंकित शुक्ला, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह का भी बरेली, फतेहगंज पूर्वी, पचौमी, फरीदपुर, रजऊ, नरियावल, भारत सेवा ट्रस्ट, कोतवाली, बुखारा मोड़, चांढपुर, देवचरा, भमोरा और आंवला में स्वागत किया गया। इस मौके पर आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, राजू उपाध्याय, यशवंत सिंह, संजय पाठक, रामनिवास मौर्य, सोनम ग्वाल, ऋषभ शर्मा, रविंद्र यादव, संजय चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें